आधार सेंटर कैसे खोले |आधार कार्ड सेंटर की फ्रेंचाइजी कैसे लें | How to Open Aadhar Center- 2020

Share

दोस्तों, कोरोना महामारी और उसके चलते लॉकडाउन के कारण हमारी इकॉनमी पर बहुत बुरा असर पड़ा है। और इसी के चलते बहुत सी कंपनियों के कारोबार ठप हो चुके हैं। देश में लाखो लोगों की नौकरी चली गई है।  कुछ की सैलरी काट दी गई है। बिज़नेस ठप्प पढ़ गए है। अगर आप भी इसके शिकार हुए हैं, और आपकी भी नौकरी पर इसका असर हुआ है, या फिर आपका कोई व्यवसाय था, जो इस वजह से ठप्प पड़ गया है तो आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं जिसके जरिए आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते है।  यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया यानि यूआईडीएआई आधार कार्ड जारी करती है।  आधार में नागरिकों को अलग-अलग 12 अंकों को यूनिक नंबर दिया जाता है। आज के समय में आधार का इस्तेमाल हर जगह हो रहा है फिर चाहे बच्चो का स्कूल में एडमिशन हो या सरकारी राशन लेना हो।  आधार की इसी जरूरत को देखते हुए यूआईडीएआई लोगों तक आसानी से ज्यादा से ज्यादा सेवाएं पहुंचे इसके लिए फ्रेंचाइजी खोलने की भी अनुमति देता है।

तो अगर इस कोराना काल में आप कमाई करने के लिए कोई बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं और वो भी ऐसा बिज़नेस जिसमे इन्वेस्टमेंट न हो , तो आपके पास आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने का अच्छा मौका है। आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो चलि‍ए आज आपको बताते है आप आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी कैसे ले सकते हैं। कैसे इस बिजनेस को शुरू करके क्र सकते है बढ़िया कमाई।  और कितनी लागत आएगी आधार कार्ड की फ्रैंचाइज़ी लेने में।  क्या आधार कार्ड की फ्रैंचाइज़ी लेने की कोई फीस भी लगती है।  तो चलिए जानते है इस बारे में विस्तार में। 

अक्सर आप आधार कार्ड में बदलाव करवाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर या UIDAI की फ्रेंचाइजी में आप जाकर अपने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाते है।  लेकिन अगर आप व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आधार कार्ड फ्रेचाइजी आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित होग।  दोस्तों, आधार कार्ड की फ्रैंचाइज़ी लेने के  लिए आपको UIDAI द्वारा आयोजित परीक्षा देनी होती है।  इसके बाद आपको आधार सर्विस सेंटर खोलने के लिए लाइसेंस दिया जाता है।  यह परीक्षा सर्टिफिकेशन के लिए होता है।  परीक्षा में पास होने वाले व्यक्ति को आधार एनरॉलमेंट और बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना होता है। और फिर आप आधार की फ्रैंचाइज़ी खोल सकते है। एग्जाम देने के लिए क्या करना होगा उससे पहल आइये जानते है की आधार कार्ड की फ्रैंचाइज़ी पर आप क्या क्या सर्विस दे पाएंगे :

आधार कार्ड सेंटर पर आप यह सारे काम कर सकते हैं :

  1. नया आधार कार्ड बनाना।
  2. नाम की स्पेलिंग में सुधार करना।
  3. सरनेम की स्पेलिंग में सुधार करना।
  4. पिता या पति के नाम की स्पेलिंग में सुधार करना।
  5. यदि पता गलत है तो उसका सुधार करना।
  6. गलत जन्म की तारीख को सुधारना।
  7. फोटो साफ नहीं है तो नहीं फोटो लगाना।
  8. मोबाइल नंबर अपडेट करना।
  9. ईमेल आईडी को अपडेट करना आदि।

आइए अब जानते हैं आधार कार्ड की फ्रेंचाइजी लेने का पूरा प्रोसेस:

आधार कार्ड सेंटर खोलने के लिए आपको लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। इसके बाद में आपको एक एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम में पास होने वाले लोगों को आधार कार्ड का लाइसेंस मिल जाता है।

जानि लाइसेंस के लिए कैसे अप्लाई करें

सबसे पहले NSEIT (https://uidai.nseitexams.com/UIDAI/LoginAction_input.action) की वेबसाइट पर जाना है। यहां पर आपको Create New User पर क्लिक करें।

अब एक नयी विंडो ओपन होगी।  यहाँ आपसे XML File और Share Code माँगा जायेगा। 

XML File और Share Code के लिए आप आधार की वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/offline-kyc पर जाकर अपना offline e aadhar डाउनलोड करें। 

इसके लिए आप अपना आधार नंबर डाले और ये साइड में दिया हुआ सिक्योरिटी कोड डाल कर send OTP पर क्लिक कर।  इसके बाद ये आपसे शेयर कोड एंटर करने को कहेगा।  ये ही शेयर कोड आपको पहली वाली जगह डालना है।  शेयर कोड डालने के बाद आपकी   XML फाइल डाउनलोड हो जाएगी।

यहां से जब आप डाउनलोड करेंगे तो XML File और share code दोनों डाउनलोड हो जाएंगे। इनका इस्तेमाल आपके ऊपर बताई गई जगह पर करना है।

अब एक और फॉर्म आएगा जिसमें आपको कुछ पर्सनल जानकारी देनी है। इस फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर यूजर आईडी और पासवर्ड आ जाएंगे।

इनसे आप Aadhaar Testing and Certification के पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे। इसके बाद Continue के बटन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक फॉर्म आएगा, जिसमें मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।

इस फॉर्म को भरने के बाद आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना है।

अब आपको प्रीव्यू का ऑप्शन दिखाई देगा. इसमें आराम से देखें की आपने फॉर्म में जो जानकारी दी है वो पूरी तरह सही है या नहीं है।

 अब Declaration Box पर टिक लगाकर Proceed to submit form पर क्लिक करें।

 ये सारा प्रोसेस करने के बाद आपको पेमेंट होगा। पेमेंट करने के बाद साइट के मैनू में जाएं और पेमेंट पर क्लिक करें। अब अपना बैंक अकाउंट सिलेक्ट करें। इसके बाद नीचे दिये हुए Please Click Here to generate receipt पर क्लिक करें। यहां से आपको चालान की रसीद डाउनलोड करके उसे प्रिंट करना होगा।

इन सभी जानकारी को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

अब आप 24 से 36 घंटे इंतज़ार करें।

इसके बाद आप वापस वेबसाइट में लॉगिन करें।

अब बुक सेंटर पर क्लिक करें। यहां पर अपना नजदीकी कोई सेंटर चुने। इस सेंटर पर आपको आधार परीक्षा देनी है। इसके साथ ही आपको तारीख और समय को सिलेक्ट करना है और फॉर्म को सबमिट करना है।

इसके बाद आपको थोड़े समय के बाद एडमिट कार्ड मिल जाएगा। इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंट करें।

इसके बाद आप तय समय पर अपने सेंटर पर जाकर एग्जाम दे आइए। एग्जाम कोई ज्यादा मुश्किल नहीं होता है इसका। एग्जाम क्लियर होने के बाद आपको एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट को आपको अपनी फ्रेंचाइजी सेंटर पर लगाना होगा। एग्जाम क्लियर होने के बाद आपको मेल पर आईडी और पासवर्ड आ जायेगा। और आप अपना खुद का आधार का फ्रेंचाइजी सेंटर खोल पाएंगे।

आइए अब जानते हैं कि आधार का फ्रेंचाइजी सेंटर खोलने के लिए आपको किस किस सामान की जरूरत होगी ? आधार केंद्र की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको एक लैपटॉप , वेबकैम, लैंप, फिंगरप्रिंट स्केनर, आयरिस स्केनर, स्टैंड बाय, प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी।  इन सब चीजों के साथ आप अपना खुद का आधार का फ्रेंचाइजी सेंटर खोल सकते हैं।  तो देखा दोस्तों बिना किसी बड़ी इन्वेस्टमेंट के आप अपना खुद का आधार का फ्रेंचाइजी सेंटर खोल सकते हैं और आधार से जुड़ी सारी सर्विसिस दे सकते हैं। और कमा सकते हैं अच्छा खासा मुनाफा।

तो इस तरह आप आधार सेंटर की फ्रेंचाइजी खोलकर कमा सकते हैं अच्छा खासा मुनाफा।  दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा आज का आर्टिकल अच्छा लगा होगा। हमारा आर्टिकल आपको कैसा लगा यह हमें नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताइए। और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।

धन्यवाद !